शुभमन गिल ने रचा इतिहास

 शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट में अब उनका औसत 60 का हो गया है। स्ट्राइक रेट पहले ही 100 के ऊपर था। वे अब दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 100



भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ उन्होंने एक कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया है। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट और 60 की औसत रखने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आंकड़ा 50 से अधिक पारियां खेल चुके बल्लेबाजों का है। दुनिया में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करने वाले कुछ बल्लेबाज जैसे एबी डिविलियर्स आदि थे, लेकिन उनका औसत कभी 60 नहीं पहुंचा। शुभमन गिल यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले दुनिया क पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा कमाल नहीं किया।

शुभमन गिल का आज के मैच से पहले वनडे में औसत 59 का था, लेकिन अर्धशतकीय पारी खेलते ही उनका औसत 60 से अधिक का हो गया। वे मौजूदा समय में 50 से अधिक वनडे पारियां खेलने के बाद सर्वाधिक औसत रखने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनका औसत 60 का है। इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 58.5 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 58 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। माइकल बेवन 53.6 की औसत के साथ चौथे और एबी डी विलियर्स 53.5 की औसत से 5वें स्थान पर हैं।

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले टॉप 5 बैटर

1. शुभमन गिल- 60.0 की औसत


2. विराट कोहली- 58. 5 की औसत


3. डेरिल मिचेल- 58 की औसत


4. माइकल बेवन- 53.6 की औसत


5. एबी डिविलियर्स- 53.5 की औसत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian viral boy drunk and showked his friend with fuck full video

धुरंधर मुवी को भी टककर देनी वाली नई फिल्म आ चुकी है जानिए कब रिलीज होने वाली है

Hardik pandya latest update