धुरंधर मुवी को भी टककर देनी वाली नई फिल्म आ चुकी है जानिए कब रिलीज होने वाली है

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जियो स्टूडियोज और आटपाट प्रोडक्शन्स ने आज अपनी मचअवेटेड मराठी स्पोर्ट्स बायोपिक 'खाशाबा' (Khashaba) का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म 1 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक बायोपिक फिल्म है जिसकी कहानी स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता और महान पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव के जीवन पर आधारित है।



फेमस डायरेक्टर और अभिनेता नागराज मंजुले ‘फंड्री’ और ‘सैराट’ के बाद अपनी तीसरी मराठी फिल्म ‘खाशाबा’ लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने आज 2 जुलाई, 2026 को ‘खाशाबा’ का टीजर रिलीज किया। साथ ही यह भी बता दिया कि ये मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि ‘खाशाबा’ एक बायोपिक फिल्म है, जिसे ज्योति देशपांडे (जियो स्टूडियोज), गार्गी कुलकर्णी और नागराज मंजुले (आटपाट प्रोडक्शंस) ने प्रोड्यूस किया है

इसकी कहानी नागराज मंजुले और गार्गी कुलकर्णी ने लिखी है, इसे हर्षवर्धन वाघधारे ने शूट किया है और कुतुब इनामदार ने एडिट किया है। चलिए आपको बताते हैं कि इसके टीजर में क्या दिखाया गया है और खाशाबा आखिर कौन थे। साथ ही यह भी बता दें कि फिलहाल फिल्म में लीड रोल कौन निभा रहा है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।



फिल्म की कहानी उनके प्रेरणादायी जीवन और संघर्ष की असाधारण कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी।'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद जियो स्टूडियोज एक और बड़े सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों के सामने है। इस फिल्म के लिए स्टूडियो ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नागराज मंजुले के साथ हाथ मिलाया है, जो 'फैंड्री' और 2016 की ऐतिहासिक फिल्म 'सैराट' के बाद एक और महत्वाकांक्षी मराठी फिल्म लेकर लौट रहे हैं।



टीजर में पारंपरिक कुश्ती के अखाड़ों की एक झलक देखने को मिलती है जोकि सिनेमाई कैनवास पर देखने में काफी सुंदर लग रही है। नवस्वतंत्र भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म महाराष्ट्र के एक ऐसे गुमनाम खेल नायक की कहानी कहती है, जिसने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।



फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। खाशाबा दादासाहेब जाधव का किरदार जिस कलाकार ने निभाया है उसकी अभी घोषणा नहीं की गई है। मेकर्स ने एक नए चेहरे को लॉन्च करने का मन बनाया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Indian viral boy drunk and showked his friend with fuck full video

Hardik pandya latest update